बागपत। जिवाना गुलियान के ग्राम प्रधान पर झूठी सूचना देकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है। सिरसली गांव के धर्मवीर सिंह ने शपथ पत्र के साथ डीएम के यहां शिकायत देकर बताया कि जिवाना गुलियान गांव के प्रधान विपिन सोलंकी ने चुनाव लड़ते हुए नामांकन पत्र में अपने ऊपर कोई मुकदमा नहीं होना दर्ज किया था। इस बारे में आरटीआई से जानकारी जुटाई गई तो यह पता चला कि प्रधान पर वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था और वह अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इस तरह प्रधान पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग की गई है। उधर, प्रधान विपिन सोलंकी का कहना है कि वह बुढ़ाना शुगर मिल में नौकरी करते थे और उस समय मुकदमा कराया गया था तो मिल पर उनकी ओर से मुकदमा चल रहा है। इस तरह दोनों तरफ से मामला चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर यह शिकायत की गई है।