फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 109 विद्यालयों में होंगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इस बार छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में ही प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। जिले में 109 विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संपन्न कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा 109 कालेजों में संपन्न कराई जाएगी। पहली बार विद्यार्थी अपने क्षेत्र के ही कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है।

एडीएम प्रतिपाल चौहान ने परीक्षा के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा के प्राचार्य, बीएसए, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी बड़ौत, भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराने और कोई भी कमी मिलने पर जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर और डीवीआर की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



चालकों को यातायात के नियमों का प्रशिक्षण दिया

बागपत। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने चालकों को वाहन चलाते समय सीटी बेल्ट का प्रयोग करने, अपनी लेन में वाहन चलाने और गति नियंत्रित रखने के लिए जागरूक किया। मौके पर संभागीय निरीक्षक विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रेमपाल सिंह व वाहन चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें