फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने सरहद पर तैनात 1500 जवानों का रखा ख्याल, पहुंचाई राखियां

विज्ञापन
राखी पहुंचाता डाककर्मी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। डाक कर्मियों ने आमजन के साथ सरहद पर तैनात देश के जवानों तक राखियां पहुंचाने में खास भूमिका निभाई है। उन्होंने हजारों की संख्या में राखियों को भाइयों तक पहुंचाया है। रक्षाबंधन के दिन भी जनपद के डाकघर खुले रहे। जनपद में 16 उप डाकघर, एक मुख्य डाकघर बागपत व एक प्रधान डाकघर बड़ौत है। वहीं, 146 ब्रांच पोस्ट हैं। इनमें कुल 289 कर्मचारी तैनात हैं। डाक विभाग ने कई रोज चार से पांच सौ राखियां प्रतिदिन पहुंचाई हैं। दो दिन में करीब तीन हजार पार्सल का वितरण किया गया है। रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को भी डाकघर सुबह आठ बजे से खुले गए थे। प्रधान डाकघर बड़ौत पर तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि 367 रजिस्टर डाक, 1050 साधारण डाक पहुंचाई गई हैं। बताया कि डेढ़ हजार से अधिक सैनिकों को राखियां भिजवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें