फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो, कई एकड़ फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। सिनौली गांव के तालाब के गंदे पानी की निकासी ना होने के कारण खेतों में पानी भर गया है। किसान ओम दत्त शर्मा पुत्र टीकाराम शर्मा, सुधीर कुमार पुत्र प्रेमचंद पालीवाल, सीताराम शर्मा आदि के खेतों में पानी भर जाने से कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। किसान ओम दत्त शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण और साफ-सफाई न होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। गंदे पानी के रहने से बीमारी फैलने का भी डर लगा रहता है। ग्राम प्रधान पति योगेंद्र मान का कहना है कि पानी निकासी के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। आश्वासन के बाद भी समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तालाब पर हो रहा अतिक्रमण हटाने, तालाब की साफ कराने व तालाब के गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें