फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी में कराई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली के नांगलोई निवासी एक विवाहिता की उसके पति से मंगलवार की शाम घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर महिला पति को बगैर बताए दिल्ली से खेकड़ा अपने ननिहाल में आ गई। पति ने नांगलोई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार की सुबह पता चलने के बाद वह खेकड़ा पहुंच गया। इस पर विवाहिता अपने नाना के साथ कोतवाली पहुंच गई और पति के खिलाफ प्रताड़ना करने की शिकायत की। कुछ देर बाद विवाहिता का पति भी कोतवाली में पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने दोनो पक्षों की बातें सुनकर उनके बीच सुलह करा दी। साथ ही विवाहिता के पति को कड़ी हिदायत दी। इसके बाद महिला पति के साथ ससुराल दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें