बागपत-सोनीपत हाईवे पर स्मॉग के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है तो स्मॉग भी बृहस्पतिवार को छाया रहा। चिकित्सकों की माने तो इस तरह लगातार प्रदूषण रहने से दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन व गले की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना इनके मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे है। प्रदूषण को देखते हुए चिकित्सक भी सबसे ज्यादा बचाव की सलाह दे रहे है।
यहां बृहस्पतिवार को एक्यूआई 304 पर रहा। प्रदूषण बढ़ने के कारण ही रोजाना सुबह को स्मॉग छाया रहता हैं। इससे सुबह के समय लोगों को ज्यादा परेशानी हो है। चिकित्सकों का मानना है कि प्रदूषण लगातार होने से शरीर में खतरनाक कण पहुंचते है और ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में नहीं पहुंचती है और इसका असर दिल पर पड़ सकता है। इसके अलावा अस्पताल में सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के रोजाना करीब 200 मरीज पहुंच रहे है। जिनका उपचार करने के साथ बचाव के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है।
गले में सबसे ज्यादा समस्या कर रहा प्रदूषण
ईएनटी सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने पर गले में एलर्जी हो जाती है और यहां लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे मरीज भी बढ़ रहे है। लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर के अन्य अंगों को भी प्रदूषण से बचाया जा सकता है। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रदूषण फैलाने वालों को दिए नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पर्यावरण अभियंता प्रखर कटियार ने बताया कि प्रदूषण के कारण ऐसे कार्यों पर रोक लगा दी गई है, जिनसे प्रदूषण फैलता है। इनमें निर्माण कार्य भी शामिल है तो डीजल यंत्रों के इस्तेमाल व फैक्टरी में भट्ठी चलाने पर भी रोक है। इसके बाद भी किसी जगह की शिकायत मिलती है तो वहां नोटिस दिए गए है।
इस महीने में एएक्यूआई
10 नवंबर-304
9 नवंबर-288
8 नवंबर-312
7 नवंबर-315
बागपत में हाईवे पर किनारे स्मॉग व धुए के बीच गुजरता युवक- फोटो : BAGHPAT