फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फिर बढ़ा, एक्यूआई 326 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है। यहां एक्यूआई 326 पर पहुंच गया है। इस कारण यहां मंगलवार सुबह स्मॉग छाया रहा और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें आंखों और गले में परेशानी हो रही है।
यहां दिवाली के बाद से एक्यूआई बढ़ा था। वह पिछले सप्ताह कुछ कम हुआ था। जिसमें अब दोबारा से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। यहां सोमवार को एक्यूआई 318 रहा तो मंगलवार सुबह यह 326 तक पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही स्मॉग छाया रहने लगा। जिससे सुबह में लोगों को परेशानी हो रही। लोगों को सांस लेने में परेशानी है। वहीं, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत भी है। ईएनटी सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है। वहीं, आंखों में जलन की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आंखों को पानी से कुछ अंतराल के बाद धोते रहना चाहिए और चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वालों को दिए जा रहे नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पर्यावरण अभियंता प्रखर कटियार ने बताया कि प्रदूषण के कारण ऐसे कार्यों पर रोक है जिनसे प्रदूषण फैलता है। इनमें निर्माण कार्य भी शामिल हैं। डीजल यंत्रों के इस्तेमाल व फैक्टरी में भट्ठी चलाने पर भी रोक है। इसके बाद भी किसी जगह नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए उनको नोटिस दिया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें