प्रदूषण रहित मनाए दीपावली
बागपत। भगवान परशुराम संघ बागपत के तत्वावधान में भगवान परशुराम भवन पक्का घाट बागपत पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई इसके साथ ही सभी से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। पंडित ब्रजमोहन गौतम ने कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किएं। समारोह में प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने सभी से दीपावली सादगी के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाने का आह्वान किया। दीपावली के त्योहार पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक ने की तथा संचालन अजय शंकर शर्मा ने किया। सुरेश चंद्र कौशिक, भूपेंद्र शर्मा, गगन गौड़, महाराज स्वामी दिव्यानंद, कपिल शर्मा, रोहिताश शर्मा, राकेश मोहन, अशोक शर्मा, पुनीत शर्मा, आचार्य प्रवीण पुलत्सय, कमलकांत, राकेश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, सोनू प्रधान, धर्मपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनमोल शर्मा, मोहित शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।