रमाला। सूप गांव में कोरोना योद्धा थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू और उनकी टीम का लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी सत्यबीर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने घर परिवार को छोड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना जैसी महामारी से हमारी रक्षा कर रहे है। हमें महामारी से बचने के लिए उसके उपाय बता रहे है। थाना प्रभारी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मॉस्क लगाने की अपील की। संजीव तोमर, एसएसआई रणधीर सिंह, एसआई भगवत, सुमेर सिंह, राजीव कुमार, जय कुमार आदि मौजूद रहे।