खेकड़ा/बिनौली। कोरोना वॉयरस के संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को बिनौली थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने समाजसेवी अनुज धामा के सहयोग से समस्त गांव में कीट नाशक का स्प्रे कराया। स्प्रे कराने में एसएसआई मुन्नेंद्र सिंह, मोहम्मद उवैश खान, मदन पाल सिंह, सुमन, मुलायम सिंह, जितेंद्र कुमार, अनुज धामा, दीपक शर्मा का सहयोग रहा। खेकड़ा पाठशाला एवं डूंडाहैडा पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ने खाद्य सामग्री बांटी। एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीलदार यदुवंश कुमार, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने भ्रमण किया। बिनौली में भावुक जैन, बादल धामा आदि ने खाद्य सामग्री बांटी। खेकड़ा कोतवाली में राशन बांटने की सूचना मिलते ही शहर के लोग पहुंचे। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर राशन दिलाने की बात कहकर वापस भेजा। खेकड़ा पालिका ने चेयरपर्सन संगीता धामा के निर्देश पर स्प्रे कराया। इसमें प्रतिनिधि अंकुर धामा आदि रहे।