फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी पर शादी कर घर नहीं रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी फेसबुक पर खेकड़ा सीओ कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी से दोस्ती हो गई। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वह गर्भवती हो गई तो उसने पुलिस कर्मी को इस बारे में बताया। उसने विश्वास में लेकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी शादी नहीं की तो उसने एसपी के पास पहुंचकर शिकायत की। एसपी के तलब करने पर आठ अप्रैल 2021 को पुलिस कर्मी ने अलीगढ़ के आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोप है कि पुलिस कर्मी उसे अपने घर लेकर नहीं गया। वह 22 अप्रैल को पुलिस कर्मी के घर पहुंची तो उसकी पिटाई की। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी गई। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें