रटौल के संत मेरी इंटर कालेज के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत, चांदीनगर। रटौल में लहचौड़ा गांव के छात्र-छात्राओं से मारपीट के मामले में मंगलवार को सेंट मेरी इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस तैनात रही और वहां घूमने वाले अराजक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी देकर भगाया।
रटौल के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले लहचौड़ा गांव के छात्र-छात्राओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। लहचौड़ा में अभिभावकों की पंचायत के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी के आश्वासन पर छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे। उधर मंगलवार को सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। जहां पुलिसकर्मियों ने बेवजह घूमने वालों को रोककर पूछताछ की और छुट्टी के समय कॉलेज के आसपास मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
खेकड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और मारपीट के आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद