खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी बालक शौर्य का विसरा थाना पुलिस ने जांच के लिए भिजवाया है।
ग्राम फखरपुर निवासी बालक शौर्य 15 दिसंबर को ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौटते समय लापता हो गया था। 20 दिसंबर को पुलिस को शौर्य का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में दबा मिला था। रिश्ते के चाचा विनीत ने अपने दो साथियों नीरज उर्फ डैनी और चचेरे भाई अक्षित के साथ मिलकर शौर्य की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शौर्य का विसरा सुरक्षित रख लिया था। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि विसरा जांच के लिए लैब भिजवाया है। तफ्तीश कर जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी।