खेकड़ा। पुलिस ने एक मैरिज होम में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे को पड़ोसी के लोगों की शिकायत पर जब्त कर लिया।
मंगलवार रात पाठशाला रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। मैरिज होम के आस पास रहने वाले लोगों ने थाना पुलिस को फोन कर डीजे बंद कराने के लिए शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे मालिक को रात में दस बजे के बाद डीजे ना बजाने की चेतावनी देकर चली गई। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद फिर से डीजे बजने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस दोबारा वहा पहुंची और डीजे को जब्त कर थाने ले आई। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि डीजे मालिक को रात में दस बजे के बाद डीजे ना बजाने की कड़ी चेतावनी दी है।