फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी गाजियाबाद चोरी की गई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी गाजियाबाद चोरी की गई गाड़ी
विज्ञापन

बागपत। गाजियाबाद से कार चोरी कर बागपत लेकर आ रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास दबोच लिया।
शनिवार को थाना पुलिस नगर के वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से कार पुलिस के पास से तेजी से गुजरी। पुलिस ने गाड़ी को संदिग्ध मानते हुए उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर चालक ने गाड़ी को गौरीपुर की ओर दौड़ा दिया। कोतवाली पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने गौरीपुर मोड़ से निवाड़ा चौकी की ओर गाड़ी मोड़ दी। थाना पुलिस ने निवाड़ा चेकपोस्ट के समीप धर्मपाल होटल के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उसने बताया कि उसने गाजियाबाद से गाड़ी चुराई है। गाड़ी की तलाशी के दौरान कोई कागजात नही मिला। कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना पुलिस वंदना चौक पर चेकिंग कर रही थी। नितिन जैन पुत्र अभिनन्दन बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर गाजियाबाद की ओर से कार लेकर आ रहा है। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर निवाड़ा चौकी के पास उसे दबोच लिया। बरामद गाड़ी का नंबर यूपी 14एचटी 0164 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें