फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ईपीई से स्थानीय वाहनो को निकलवाया

विज्ञापन
खेकड़ा मे ईपीई पर रोके गए वाहनो मे से जांच कर स्थानीय वाहनो को निकालती यातायात पुलिस - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
पुलिस ने ईपीई से स्थानीय वाहनों को निकलवाया
विज्ञापन

खेकड़ा। कांवड़ मेले के मद्देनजर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रोके गए वाहनों में से पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय वाहनों को निकवा दिया। दो दिन से ईपीई पर खड़े स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से कांवड़ियों के आगमन के चलते मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को खेकड़ा में पाठशाला रोड, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर कतार में लगे वाहनों के मालिकों और चालकों ने पुलिस अधिकारियों से अपने वाहनों को वहां से घर ले जाने की गुहार लगाई। कहा कि वे खेकड़ा और क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं। यातायात पुलिस ने उनके वाहनों के कागजात और आधार कार्ड आदि की जांच कर वाहनों को एक एक कर वहां से निकलवा दिया। इससे स्थानीय वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें