दोघट। फौलादनगर के तसलीम ने शनिवार शाम करीब आठ बजे डायल 112 पर दस हजार, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूटे जाने की शिकायत की। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और दोघट इंस्पेक्टर नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर नरेश कुमार मुताबिक तसलीम ने पूछताछ में बताया कि उसकी बाइक पर उसका थैला बंधा हुआ था। थैले में मोबाइल, एटीएम व दस हजार रुपये रखे थे, जो कहीं गिर गया। तीन युवक ओवरटेक कर निकले थे, जिससे वह भयभीत हो गया था।