बडागांव त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर परिसर मे पुलिस चौकी का फीता काटकर उदघाटन करते पुलिस अधीक्ष?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर परिसर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को विधिवत रूप से फीता काटकर दो कमरों वाली पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। पुलिस चौकी पर एक दरोगा और चार कांस्टेबल तैनात रहेंगे। बता दें कि 184 फीट ऊंचे त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में 720 चेतालय स्थापित है। इसमें देवों की 3500 मूर्तियां लगी हुई हैं। ऊपरी मंजिल पर प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की 37 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है। ब्रह्मलीन आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से बने इस धाम का शिलान्यास 1990 में तत्कालीन प्रदेश राज्यपाल सूरजभान ने किया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन, ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुभाष त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।