फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों पर जानलेवा हमला प्रकरण---------

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट से लौटते समय नकाबपोश युवकों ने किया था
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक स्कूली शिक्षा और सांसद से भी कर चुके शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डायट से प्रशिक्षण देकर लौट रहे दो मास्टर ट्रेनरों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
बीते 20 दिन पहले मास्टर ट्रेनर राजीव तोमर व अब्दुल रहमान पर नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। उस समय ये दोनों डायट से प्रशिक्षण देकर लौट रहे थे। नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था। दोनों ने एक मकान में घुसकर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित राजीव तोमर की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि इस मामले में आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हाल तब है जब यह मामला बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व शिक्षा महानिदेशक स्कूली शिक्षा लखनऊ विजय किरण आनंद के संज्ञान में भी पहुंच चुका है। उधर, पीड़ितों पर समझौते का दवाब बनाया जा रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें