फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सकुशल बरामद किए लापता तीन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सकुशल बरामद किए लापता तीन छात्र
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। स्कूल से निकाल दिए जाने पर परिजनों की पिटाई के डर के चलते गायब हुए तीन छात्रों को पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। बिनौली गांव के रहने वाले तीन छात्र एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र है। वे सोमवार को स्कूल गये थे। प्रधानाचार्य ने उनकी शरारत के चलते उन्हें स्कूल से घर भेजने की शिकायत मोबाइल से उनके परिजनों को दे दी। परिजनों की पिटाई के भय से तीनों छात्र घर नहीं पहुंचे। इस पर उनके परिजनों और स्कूल में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह, 112 पीआरबी सहित भारी संख्या में पुलिस बल लेकर जंगलों में पहुँचे और छात्रों को तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने एक छात्र को बिजवाड़ा व दो छात्रों को फतेहपुर पूठी गांव से सकुशल बरामद कर परिजनों की सौंप दिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया प्रधानाचार्य द्वारा परिजनों से छात्रों की शिकायत के डर से छात्र घर नही गये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें