फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के ताऊ से लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बृहस्पतिवार की शाम सोनीपत से आई बारात में चढ़त के दौरान दूल्हे के ताऊ से हुई लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ है। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत से बृहस्पतिवार को उमेश सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी की बारात नगर की मुसद्दीलाल धर्मशाला में आजाद नगर निवासी किशन कुमार पुत्र शमे सिंह के यहां पर आई थी। शाम लगभग पौने पांच बजे चढ़त शुरू हुई। जैसे ही चढ़त बिनौली रोड पर दूध की डेयरी के सामने पहुंची, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे के ताऊ आजाद सैनी से उनका बैग लूट लिया। बैग में 80 हजार रुपये व कुछ जेवरात थे। इस मामले में एक दिन बीत चुका है, लेकिन अभी भी पुलिस खाली हाथ है। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दबिशें जारी है, जल्द ही लुटेरे पुलिस के कब्जे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें