फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा सेना के जिलाध्यक्ष का चौकी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा पुलिस चौकी में सोमवार की रात भगवा सेना के जिलाध्यक्ष ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर के चौहानान मोहल्ला निवासी भगवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान सोमवार की रात में पुराना कस्बा पुलिस चौकी में पहुंचे। आरोप है कि पहले उन्होंने कमरे के गेट में लात मारी। सिपाही ने उन्हें टोका तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। सिपाही को देख लेने की धमकी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मनोज चौहान का धारा 151 के तहत चालान किया। वहीं भगवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया। उन्होंने पशु कटान और अवैध शराब बिक्री को लेकर शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें