खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने बड़ागांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम बड़ागांव निवासी विनोद त्यागी की पुत्री की नोएडा के गांव रोज्जा से बरात आई थी। चढ़त के दौरान दुल्हन के भाई विशाल ने देसी तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। हर्ष फायरिंग में बराती सचिन पैर मं गोली लगने से घायल हो गया था। दूल्हे पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार की रात पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर दिया गया।