फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी को बरामद करने के लिए पुलिस ने मांगा एक हफ्ता

विज्ञापन
बिजरौल गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में शहीद की पत्नी के लापता होने के प्रकरण में रविवार शाम पंचायत हुई। जिसमें बड़ौत पुलिस ने महिला को बरामद करने के लिए एक सप्ताह तक का समय मांगा। चेतावनी दी कि यदि समय रहते महिला बरामद न हुई तो वे आईजी मेरठ के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बेबी के चचेरे भाई रवि के आवास पर आयोजित हुई पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि बेबी पति के शहीद होने के बाद छपरौली से अपने मायके बिजरौल में रहने लगी थी। 30 अगस्त की सुबह बेबी लापता हो गई थी। वह दूसरे वर्ग के मोहल्ले में अपने उधार के रुपये लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस की जानकारी में पूरा मामला है और शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन बेबी अभी तक बरामद नहीं हुई है। आरोप लगाया कि जिन लोगों पर वह शक जता रहे हैं पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की है।
पंचायत में बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पहुंचे और बेबी को बरामद करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। मौके पर बेबी के भाई अरविंद, रामशरण मास्टर, अशोक, पूर्व प्रधान हरबीर, विक्की, यशपाल, चौधरी, सुरेंद्र सिंह, जयपाल मास्टर, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें