फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफत में बडागांव के किसान तपेश त्यागी हत्याकांड के चारों आरोपी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में किसान तपेश की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

बड़ागांव के रहने वाले किसान अर्जुन त्यागी और पड़ोसी युवक रितिक के परिवार के बीच खेत की डोल को लेकर विवाद चला रहा था। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे अर्जुन अपने साथी तपेश के साथ खेत में नलकूप पर बैठा हुआ था। तभी रितिक विशाल, नरेंद्र, सतेंद्र आदि के साथ नलकूप पर पहुंचे और अर्जुन के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गोलियां बरसा दीं। तपेश की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अर्जुन घायल हो गया था।
अर्जुन के चचेरे भाई प्रदीप उर्फ मोनू ने बुधवार देर रात पड़ोस के तीन युवकों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में ही चारों आरोपियों रितिक, विशाल, नरेंद्र और सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डोल के विवाद में अर्जुन ने रितिक के पिता के साथ गाली-गलौज की थी। पिता के अपमान का बदला लेने के लिए रितिक ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद तपेश त्यागी का शव गांव में पहुंचा। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें