दोघट। कृषि कानून के विरोध में खेकड़ा के पास चौगामा क्षेत्र के किसानों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने दुपहिया व चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि बामनौली व भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस को इस क्षेत्र से किसान खेकड़ा में मार्ग जाम करने पहुंचने की सूचना मिली थी। उन्होंने किसानों से गांव-गांव पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा न डालने की अपील की। उधर, रविवार को क्षेत्र के किसानों के 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाले जाने की घोषणा को लेकर एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह क्षेत्र में किसानों से संपर्क किया।