फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदार टीम के साथ उलझ गए। हालांकि पुलिस ने सख्ती करते हुए अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एडीएम प्रतिपाल चौहान ने नगरपालिका में एसडीएम, सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर नगर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए बैठक में निर्देशित किया था। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदार टीम के साथ उलझ गए। हालांकि पुलिस ने सख्ती करते हुए अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर नगरपालिका के ईओ अनुज कौशिक, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश वत्स आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें