फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस पर अभद्रता और सामान तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा निवासी एक महिला ने थाना पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगा हेल्पलाइन नंबर 1076 पर फोन कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा में पाठशाला बस स्टैंड के पास करीब चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में खेकड़ा निवासी दो युवक घायल हुए थे। तभी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में दर्ज किए गए मुकदमे में उसे आरोपी बनाया गया था। न्यायालय मुकदमे की तारीख पर अनुपस्थित रहने के कारण उसके वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात थाना पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची। इसी मोहल्ले की रहने वाली महिला नीशू शर्मा का आरोप है कि वह घर में अकेली थी। थाना पुलिस आरोपी के मकान में दबिश देने के बजाए उनके घर में घुस आई और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की। कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला। विरोध करने पर उसके और उसकी पुत्री के साथ अभद्रता की। पीड़िता ने रात में ही हेल्पलाइन नंबर 1076 पर मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन कर पुलिस के तानाशाह रवैया की शिकायत कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि पुलिस एक वारंटी की तलाश में दबिश देने के लिए गई थी। पुलिस ने किसी के साथ कोई अभद्रता नही की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें