फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज हवा से खंभे और तार टूटे, 50 गांवों की बत्ती गुल -लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना, पानी की हुई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

फोटो बीडीटी 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/अमीनगर सराय। यहां शनिवार रात तेज हवा से खंभे व तार टूट गए, जिससे करीब 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और पानी की समस्या खड़ी हो गई।
शनिवार रात तेज हवा से बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया, जिससे कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। बागपत शहर की आपूर्ति करीब एक घंटे बाद शुरू हुई, लेकिन अन्य जगह सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। अमीनगर सराय में महावीर नगर से गुजर रहे हाईटेंशन के खंभे उखड़ने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो रविवार दोपहर तक ठीक हो सकी। वहीं बिजली न आने के चलते रविवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। बड़ौत क्षेत्र में जोनमाना, ढिकाना, लुहारी, बावली, कोताना, मलकपुर, बड़ौली, बिजरौल, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, संतनगर, बरनावा समेत करीब 50 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। रविवार सुबह तक पेयजल संकट गहराने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बड़ौत में पानी की समस्या से जूझना पड़ा
बड़ौत की आजाद नगर कालोनी, चौधरी चरण सिंह विहार, मोहन नगर कालोनी में बिजली न आने के चलते लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने टीमों को लाइनें ठीक करने के लिए मौके पर भेजा। रविवार दोपहर तक लाइनों से पेड़ों की टहनियों को हटाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया।
वर्जन
सभी उपकेंद्र से एक-एक टीम बनाकर लाइनों को ठीक करने के लिए लगाया गया था। अधिकतर जगह लाइनों को ठीक करके बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
केपी पुरी, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें