फोटो संख्या 8
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एवं एसबीएम स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विश्व दिव्यांग सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को चौथे दिन दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के प्रमुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए हमें कार्य करने चाहिएं। पेड़-पौधों से शुद्ध हवा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जावेद अली, डा. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप, संचालन प्रधानाचार्य गौरव प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन गुप्ता, राहुल सिंह, हरिप्रकाश पंवार, मनोज जोशिया, हिमांशी तोमर, ओमपाल पूनिया शामिल रहे।