फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया

विज्ञापन
बागपत : सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहली बार यह प्रतियोगिता नगर में हो रही है। इसको लेकर खिलाड़ियों में उत्साह रहा। जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की धर्मपत्नी अलका, भाजपा नेता डॉ. दीपक शर्मा, संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, राधेश्याम और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। पहले दिन सीबीएसई नोएडा जोन व देहरादून जोन से लगभग 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बाल भारती गाजियाबाद व ठाकुरद्वारा गाजियाबाद की टीमों के बीच हुआ। जिसमें ठाकुरद्वार गाजियाबाद की टीम 6-3 से विजयी रही। दूसरा मैच सालवन गाजियाबाद व डीडब्ल्यूडी दादरी के बीच हुआ।
जिसमें डीडब्लयूडी दादरी की टीम 33-04 से विजयी रही। टूर्नामेंट के चीफ प्रेक्षक कैब्रिच मृत्युंजय देहरादून मंच संचालक आदित्य त्रिवेदी व गुलशन रहे। अतिथियों ने टीम को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें