फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छठीं से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक जयचंद ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, येलो हाउस तृतीय और सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम रहा। सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल में ग्रीन हाउस व बालिका वर्ग की शॉर्टपुट में ब्लू हाउस और बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। तीसरी से पांचवीं के बच्चों की फॉग रेस में ग्रीन हाउस और बैलून रेस में रेड हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में पूजा नेगी, निशा चौहान, दीक्षा वशिष्ठ, पूजा वर्मा, ऋतु चौहान निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें