बाबा शहीद शाहमल वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बड़ौत। बिजरौल गांव में बृहस्पतिवार को बाबा शहीद शाहमल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बिजरौल, बामनौली, रंछाड, मलकपुर, कंडेरा, करनावाल, रमाला, छपरौली, बावली सहित कई अन्य गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सिरसली गांव व नंगला गांव के बीच खेला गया। जिसमें सिरसली की टीम 15-13 के अंकों से विजयी रही। दूसरा मैच बिजरौल व हिलवाड़ी के बीच हुआ। जिसमें बिजरौल की टीम 15-10 के अंकों से विजयी रही। तीसरा मैच बिजरौल व नांगल गांव के बीच हुआ। जिसमें नांगल की टीम ने बिजरौल को 15-14 के अंकों से हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया।