-उत्तर प्रदेश योगासन एसोसिएशन ने गांगनौली में कराई प्रतियोगिता
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश योगासन एसोसिएशन की ओर से गांगनौली में कराई गई योग प्रतियोगिता में एकलव्य पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तीन गोल्ड सहित आठ पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य एवं योग प्रशिक्षक सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की सब जूनियर वर्ग के आर्टिस्टिक पेअर इवेंट में कशिश सैनी और परी त्यागी ने गोल्ड मेडल, अंजलि व युविका ने कांस्य पदक जीता। बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में कशिश सैनी ने रजत, परी त्यागी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट में कोमल ने कांस्य पदक और 45-55 आयु वर्ग में प्रशिक्षक सुशील त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर दीपाली त्यागी, प्रदीप कुमार, योग प्रचारक विनेश कुमार, सागर, इरफान, प्रियंका सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।