फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्रिकेटर शहजाद पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शुक्रवार को परिजनों और खिलाड़ियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि कोताना रोड स्थित विजयीभव क्रिकेट एकेडमी से 26 नवंबर को क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ी शहजाद पुत्र रियाज निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर पर स्कार्पियो सवार युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें शहजाद बाल-बाल बच गया था। इसके बाद आरोपियों ने शहजाद पर तमंचों की बटों से हमला कर घायल कर दिया था। शहजाद की तहरीर पर आकिब पुत्र शाकिर निवासी लोनी और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आसिफ, वाजिद, शाजिद, जाउल हसन, मोहसीन, शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें