बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित दाहा के पास हुए गड्ढे के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जगह-जगह से टूट गया है। सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर बनी पुलिया के धंस चुकी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर तीन साल पहले सड़क का निर्माण कराया था। अब इस मार्ग पर सबसे ज्यादा समस्या दाहा व भड़ल गांव के बीच है। दाहा से भड़ल गांव के बीच एक ही जगह सड़क में 25 से ज्यादा गड्ढे है। लोगों की शिकायत पर सहायक अभियंता रवि वर्मा, अवर अभियंता हरिराम ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया था और ठेकेदार को गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
डॉ. राहुल तोमर, मिंटू सहरावत, जगपाल सिंह ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। लोनिवि के सहायक अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण कर ठेकेदार को गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। एक-दो दिन में मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।