निरपुड़ा गांव के जंगल में गिरा बर्फ का गोला
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। निरपुड़ा गांव के किसान का दावा कि आसमान से एक खेत में बर्फ का करीब 12 किलो का टुकड़ा गिरा। किसान ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि वह अपने खेत में बैठे हुए थे, तभी अचानक आसमान से नजदीक के खेत में कुछ गिरने की आवाज आई। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो वहां जाकर देखा कि एक बर्फ का टुकड़ा गिरा हुआ है। इस टुकड़े को उठाकर वह गांव में ले आए हैं। बर्फ का टुकड़ा कौतूहल का विषय बना हुआ है। किसान का कहना है कि करीब चार घंटे बाद यह पूरी तरह पिघल गया। बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के भूगोल विभागध्यक्ष और प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय आसमान से बर्फ गिरने का बहुत ही कम चांस है। क्योंकि वाष्पीकरण के दौरान ऊपर से गिरने वाली बर्फ नीचे आने तक हवा में घुल जाती है। उन्हें भी सूचना मिली है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। इसके अलावा यदि 12 किलो की बर्फ कहीं गिरेगी, तो वहां गड्ढा सा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।