बिनौली (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को बिजवाड़ा गांव में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल के घर पहुंची और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम के निर्देश पर बिनौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, डॉ. अमित गुप्ता, अजित धामा आदि की टीम मंगलवार को सुबह बिजवाड़ा गांव में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल के घर में पहुंची। चिकित्सकों ने उनके पति गौरव से कविता के स्वास्थ्य का हाल जाना। डॉ. अतुल बंसल ने कहा कि यदि कविता को खांसी, जुकाम, नजला या सांस लेने में कोई परेशानी होती है तो तुरंत उनको सूचना दें। साफ सफाई का ध्यान रखे। कविता भी अलग शौचालय इस्तेमाल करें। परिवार के सदस्य लगातार सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे और मास्क लगाकर रखें।