वनस्थली पब्लिक स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खूब तालियां बटोरी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने फीता काटकर किया। हर्षित जैन ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता में पहला मैच पटेल हाउस व गांधी हाउस के बीच खेला गया। जिसमें गांधी हाउस 10-7 के अंतर से विजयी रहा। दूसरा मैच नेहरू हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू हाउस ने ग्रीन हाउस को 10-6 से हराया। अंतिम मैच नेहरू हाउस व गांधी हाउस के बीच खेला गया। जिसमेें नेहरू हाउस ने 10-8 के अंतर से गांधी हाउस को हराकर ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम को प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रुति, अदिति सिंह, अनु शर्मा, काजल तोमर, इशिका, विभा तोमर का योगदान रहा।