फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजलपुर में बनेगी पीएचसी, पांच बीघा भूमि चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फजलपुर में बनेगी पीएचसी, पांच बीघा भूमि चयनित
विज्ञापन

बिनौली। फजलपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत की पांच बीघा भूमि का चयन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। गांव में पीएचसी का निर्माण होने से गांव के अलावा चार अन्य गांव के उपकेंद्रों को जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र के लगभग 19 हजार लोगों को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।
फजलपुर के ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत ने अप्रैल में शासन से गांव में पीएचसी का निर्माण कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण गांव के लोगों को बिनौली या मुलसम में उपचार कराने के लिए जाना पड़ता था। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम प्रधान की मांग पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक ने सीएमओ को छह बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि पीएचसी निर्माण के लिए मांगी गई सूचना शासन को भेज दी है। गांव की आबादी 4238 है। गांव में पीएचसी का निर्माण होने पर फजलपुर के उपकेंद्र के अलावा तेड़ा, नंगला रवा, तितरौदा और कमाला को जोड़ा जाएगा, जिससे लगभग 18700 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत ने बताया कि गांव में पीएचसी का निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत की पांच बीघा जमीन उपलब्ध है, जिसका राजस्व विभाग की टीम भी सर्वे कर चुकी है।
विज्ञापन

--
वर्जन-
फजलपुर में पीएचसी का निर्माण कराने के लिए शासन स्तर पर छह बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी। विभाग की ओर से सभी बिंदुओं की सूचना व प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने पर गांव में पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें