फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। नगर में बिनौली मार्ग पर टंकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हबीबपुर नंगला का जगमोहन (42) पुत्र धर्मपाल शुक्रवार सुबह बाइक से किसी काम के सिलसिले में कस्बा अमीनगर सराय आया था। वह जैसे ही टंकी के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जगसोहन ने सिंघावली थाना पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें