फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग का समय बदलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में चल रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास का समय बदलने पर अभ्यर्थी भड़क गए। उन्होंने पुराना समय नहीं करने पर कोचिंग क्लास का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्लास ले रहे शिवानी, काजल, सारिका, रीतू, सुषमा, अखिल, अरुण, सरोज, उत्तम, प्रवीण, अमन आदि ने बताया कि पहले दोपहर दो से पांच बजे तक उन्हें कोचिंग दी जाती थी। अब कोचिंग क्लास साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक संचालित कराई जा रही हैं। उन्हें घर लौटते समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को अभ्यर्थियों ने कोचिंग क्लास से बाहर प्रदर्शन कर पुराना समय करने की मांग की। उधर, कोर्स कोर्डिनेटर लक्ष्मीनारायण यादव का कहना है कि अधिकारियों को अवगत करा दिया है, जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें