अंगदपुर गांव में छबील लगाकर राहगिरों को शरबत पिलाते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
- फोटो : संस्थान
फो
बड़ौत। निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को कई जगह छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया। नगर के नेहरू रोड, गांधी रोड, बिजरौल मार्ग, मुख्य बाजार, कोताना मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, अंगदपुर समेत सैकड़ों जगह छबील लगाई गई। मुनेश शर्मा ने बताया कि एकादशी पर शरबत वितरण करने से जीवन में शांति मिलती है। इस मौके पर सुखपाल डायरेक्टर, संदीप प्रधान, नरेन्द्र, पप्पू, आंचल शर्मा, ललित शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद