फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राहुल गांधी को देखने के लिए ठंड में डटे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश दिखा। वहीं बागपत में पहली बार आए राहुल गांधी को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। गांवों में ग्रामीण कड़ाके की ठंड में भी सड़क पर डटे रहे।
मवीकलां गांव से बुधवार सुबह शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा मवीकलां गांव से शुरू होने के बाद काठा, पाली गांव से होते हुए बागपत पहुंची। इसके बाद सिसाना, खुब्बीपुर निवाड़ा, गौरीपुर जवाहर नगर से होते हुए गुफा मंदिर पर पहुंची। यात्रा शुरू होते समय कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन राहुल गांधी को देखने की उत्सुकता के कारण लोग सड़कों पर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता ने बताया कि राहुल गांधी के पहली बार बागपत आगमन पर परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें देखने के लिए आए थे। जिसके लिए मोहल्ले के भी काफी लोग आए हुए हैं। जीत सिंह ने बताया कि राहुल गांधी पहली बार जिले में आए हैं, जो युवाओं व किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं। जिन्हें एक नजर देखने के लिए ठंड में काफी देर तक इंतजार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें