बड़ौत। बिजरौल रोड स्थित डीएस भवन परिसर में भूमि व मकान पर हुए विवाद को लेकर सोमवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों में से एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला और न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल शुरू कराने की चेतावनी दी।
एसडीएम सुभाष सिंह से मिलने के दौरान किसान संघर्ष समिति के संरक्षक विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि जिस भूमि व मकान पर कब्जा किया गया है, वह स्वतंत्रता सेनानी चौधरी दलेल सिंह के पुत्र विजयपाल इंजीनियर (88) का है। विजयपाल इंजीनियर ने डीएस भवन परिसर में अपना मकान किराएदार को दे रखा था, लेकिन लौहड्डा गांव के एक भूमाफिया ने अन्य कुछ लाेगों से मिलकर किराएदार का समान बाहर फेंककर अवैध कब्जा कर लिया गया था।
विजयपाल इंजीनियर के परिवार की महिलाएं, युवतियां व बच्चे भी धरने में शामिल हो गए हैं। ल्द न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार व धरने पर मौजूद लोग भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
उधर दूसरे पक्ष से आकाश तोमर ने दावा किया कि यह जमीन हमारे बुजुर्गों की है, वे मकान व जमीन के असली हकदार हैं। पांच बीघे जमीन में से ढाई बीघे जमीन मूलचंद को बेच दी थी। बाकी ढाई बीघे जमीन सुरक्षित है। जिसमें से कुछ जमीन का बैनामा एक व्यक्ति को कर दिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
वर्जन- मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के लोगों को थाना दिवस में बुलाया गया था, लेकिन समझौता नहीं हुआ। किसान यूनियन के कार्यकर्ता आकर मिले थे, जल्द ही मामला का निस्तारण कराया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सीओ व इंस्पेक्टर को कहा गया है- सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।