फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से जूझ रहे देशराज मोहल्ले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के देशराज मोहल्ले के लोग करीब डेढ़ साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नाले की सफाई न होने से गंदा पानी लोगों के प्लाट में भर रहा है। जलभराव के कारण लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

- गंदगी व जलभराव से परेशान हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- शाहनवाज निवासी मोहल्ला देशराज।
- नाले की सफाई न होने से गंदा पानी भर रहा है। कोई शिकायत सुनने वाला ही नहीं है।
- आजाद निवासी मोहल्ला देशराज।
- डीएम से लेकर पालिका अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-तौफीक निवासी मोहल्ला देशराज।
- गंदे पानी में मच्छर पल रहे हैं। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।
-बुलाकी निवासी मोहल्ला देशराज।
- नाले की सफाई के लिए बोर्ड बैठक में भी मुद्दा उठाया गया। सफाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की जाती है। अधिकारियों को दोबारा अवगत कराया जाएगा।
-खुर्शेद, सभासद पति।
- प्रतिदिन हर कालोनी व मोहल्ले में सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर सफाई कराई जाती है। देशराज मोहल्ले में नाले की समस्या है तो सफाई कर्मचारियों को
भेजकर सफाई कराई जाएगी।
-ललित कुमार आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें