फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जागरण में झूमे हिंदु मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद स्थित भट्टा बस्ती में रविवार की रात बस्ती निवासी मुस्लिम मंगलामुखी शादाब ने मां भगवती के जागरण का आयोजन कराया। इसकी सभी ने प्रशंसा की। शादाब ने बताया कि नवरात्रों में मां दुर्गा के व्रत रखकर जागरण कराने की उसकी इच्छा थी। माता का जागरण कराकर उसने अपनी यह इच्छा पूर्ण की। जागरण में हिंदू मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग शामिल हुए और मां भगवती की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। सभी माता की जयजयकार कर झूमते रहे। इस मौके पर ममता, सावित्री, प्रिया, पूजा, भगवती देवी, शकीला, मुस्कान, इमराना, मुन्नी, राजेश, मुकेश शर्मा, देवेंद्र, संजय, कपिल, राजबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें