फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ढाई साल तक धक्के खाते रहे लोग, मंत्री के लिए पांच घंटे में बना दी सड़क

Thu, 06 Apr 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
पहले: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे ​स्थित छह मह्रीने पूर्व खेकड़ा के मसूरी गांव से गुजरते वाहनों
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के एक्सप्रेस-वे से खजूरी पुश्ते तक 15 किमी हिस्से को बनवाने के लिए लोग ढ़ाई साल तक धक्के खाते रहे। वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहते, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बृहस्पतिवार को बागपत आने की सूचना हुई तो पांच घंटे में सड़क बना दी गई।
विज्ञापन

बागपत के अलावा आसपास के कई अन्य जिलों के लोग दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नौकरी व कारोबार करने के लिए दिल्ली जाते हैं। इस तरह करीब 30 हजार वाहन रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते है। लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोनी के खजूरी पुश्ते तक करीब 15 किमी की सडक़ पूरी तरह से टूटी हुई थी। इस कारण रोजाना शाम को डेढ़ से तीन घंटे तक का जाम भी लगने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती थी।लोग पिछले ढ़ाई साल से सड़क को बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए एनएचएआई व एलिवेटिड रोड का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालयों तक शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बृहस्पतिवार को एलिवेटिड रोड निर्माण कंपनी के यार्ड व इकनोमिक कॉरिडोर का निरीक्षण करने के लिए आना है। मंत्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, उससे पहले ही मंगलवार रात को करीब पांच घंटे में सड़क बना दी गई। दिल्ली रोजाना जाने वाले लोग भी रात को जब वापस लौटे तो सड़क टूटी हुई थी और जब बुधवार सुबह को दिल्ली गए तो सड़क पूरी तरह से चकाचक मिली।





नेशनल हाईवे पूरी तरह से टूटा हुआ था और एलिवेटिड रोड का निर्माण व एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद भी उसे ठीक नहीं किया जा रहा था। अब मंत्री के यहां आने का पता चला है तो सड़क भी रातभर में बना दी गई है। मंत्री पहले आ जाते थे यह सडक़ पहले ही ठीक हो जाती। रविंद्र कुमार, एनबीसीसी कालोनी
विज्ञापन






यहां से काफी लोग दिल्ली, गाजियाबाद नौकरी करते है। सड़क खराब होने के कारण रोजाना खेकड़ा से लोनी का सफर करने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को कई बार उठाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब अचानक रात में सड़क बन गई। सुखराम सिंह, हसनपुर मसूरी





कॉरिडोर पर 12 बजे पहुंचेंगे नितिन गडक़री
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11.45 बजे इकनोमिक कॉरिडोर के एलिवेटिड हिस्से का निर्माण कर रही कंपनी के यार्ड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे इकनोमिक कॉरिडोर के दूसरा हिस्सा जहां से शुरू हो रहा है, वहां का निरीक्षण करेंगे। वहां से 12.30 बजे बजे हरि कैसल रिसोर्ट में जाएंगे और वहां पत्रकारों से बातचीत करेंगे। वहां से खाना खाने के बाद एक बजकर 45 मिनट पर हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे।





अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व तैयारियों का जायजा



जिलाधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडक़री के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार शाम को तैयारियों को जायजा लिया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। दोनों अधिकारी रिसोर्ट व वहां बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचे और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

पहले: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित छह मह्रीने पूर्व खेकड़ा के मसूरी गांव से गुजरते वाहनों

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें