फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोधी नितियों से तंग आ चुकी जनता-राकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नितियों से तंग आ चुकी जनता : राकेश शर्मा
विज्ञापन

बड़ौत। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नितियों से जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है।
शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा सोमवार को अपने आवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से अब जनता तंग आ चुकी है। शिक्षित युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है, किसान अपनी फसलों के उचित दामों व बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, महिलाएं व युवतियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, कानून व्यवस्था धड़ाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। कांग्रेस ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। जनता भी भाजपा से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनपद में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को वार्ड व ब्लॉक तहसील स्तरों पर गठन कर मजबूत किया जाएगा। बैठक में दीपक शर्मा, राजपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें