फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाऊन के चलते नगर के अधिकांश एटीएम हुए खाली, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन नगर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक आदि के करीब एक दर्जन एटीएम हैं। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार शाम 8:00 बजे से मंगलवार सुबह 7:00 बजे तक कोरोना कर्र्फ्यू लगाया है। इस अवधि में ज्यादातर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए इन तीन दिनों में लोगों का रुपये का लेनदेन एटीएम से ही करना है। नगर के 90 फ़ीसदी एटीएम कोरोना कर्फ्यू के पूर्व ही खाली हो गए। लोग दवा आदि जरूरी सामान की खरीदारी के लिए रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचेे। उनमें कैश नहीं मिलने पर मायूस होना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि अधिकारियों से संपर्क करके लोगों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें